फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने छह जुलाई की परीक्षाएं टालीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छह जुलाई को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को टाल दिया है। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जारी भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक छह जुलाई को पहली पाली में (सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक) होने वाली बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के बॉटनी द्वितीय प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में (दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक) होने वाली बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय वर्ष के प्लांट टेक्नोलॉजी की परीक्षा 23 जुलाई को संबंधित पाली में ही कराई जाएगी। वहीं, सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक होने वाली मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस (ओल्ड कोर्स) की एकेडमिक लाइब्रेरी सिस्टम की परीक्षा 13 जुलाई को संबंधित पाली में होगी।
छह जुलाई को ही सुबह 10:00 से 12:00 तक होने वाली बीएससी फॉरेस्ट्री तृतीय वर्ष की प्रैक्टिकल फील्ड फॉरेस्ट्री की परीक्षा आठ जुलाई को संबंधित पाली में ही कराई जाएगी। दोपहर 02:00 से 04:00 बजे तक होने वाली बीएससी फॉरेस्ट्री द्वितीय वर्ष की ग्रासलैंड मैनेजमेंट एंड प्रिंसिपल्स ऑफ हाइड्रोलॉजी एंड सोइल कंजरवेशन और बीएससी फॉरेस्ट्री चतुर्थ वर्ष की सोशल फॉरेस्ट्री की परीक्षा संबंधित पाली में आठ जुलाई को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें