फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः 180 कॉलेजों की फीस बकाया, परिणाम रोका गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा का अधूरा परिणाम जारी किया गया है। फीस जमा न करने वाले करीब 180 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परिणाम रोका गया है। संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर तत्काल फीस जमा करने के लिए कहा है, जिससे परिणाम जारी किया जा सके। परिणाम रुके होने से छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार की ओर से संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य व निदेशकों को पत्र जारी कर कहा गया है कि अधिकांश कॉलेजों ने अपने यहां प्रवेश लेने वाले छात्रों के परीक्षा फीस का चालान निकालकर जमा नहीं किया है या फिर चालान निकाले नहीं गए हैं। जिससे ऐसे कॉलेजों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पा रहा है। कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों के निकाले गए गए परीक्षा फीस चालान व बकाया परीक्षा फीस तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। दो लाख या उससे कम के चालान ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कराने के लिए कहा गया है।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि परीक्षा फीस जमा ना किए जाने की दशा में परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होता है तो इसके लिए संबंधित कॉलेज के प्रबंधक और प्राचार्य ही उत्तरदायी होंगे। फीस के करीब चार करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें