आरएसएस पीजी कॉलेज की तीसरी पाली में परीक्षा छूटने से 10 मिनट पहले बोल-बोलकर नकल कराई जा रही थी। परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट में मिलान होने पर सचल दल ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी। कॉलेज संचालकों को नोटिस भी दिए थे। इन दोनों कॉलेजाें के परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इसमें परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए नए केंद्र बना दिए हैं। इनके प्रवेश पत्र भी नए सिरे से बनाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सचल दल के निरीक्षण में पांच परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था और संदिग्ध स्थिति पाई गई। नकल सामग्री के ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर इनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया। ऐसे में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय भदरौली, बाह, सिद्धांत राज महाविद्यालय बाह, आईआईएमटी अछनेरा, ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय और रामस्वरूप गोविंदी देवी महाविद्यालय में आगे की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी। इनके पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।
काॅलेज का नाम
1.आरएसएस पीजी कॉलेज
2. एसबीएस कॉलेज
नोडल केंद्र
1. बीएसए कॉलेज,मथुरा
2. श्री ब्रिज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां
नया परीक्षा केंद्र
1 श्री फतेह सिंह डिग्री कॉलेज नगला राय सिंह पंचवार(0869)
2. श्री ब्रिज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां (0022)