फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का मंगलवार से आगाज हुआ। पहले दिन पहली पाली में बीए और दूसरी पाली में बीकॉम की परीक्षाएं हुईं। ओएमआर शीट आधारित परीक्षा डेढ़ घंटे की कराई जा रही है। परीक्षार्थी पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा देखकर खुश थे। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे गए थे, इसमें से 50 के उत्तर देने थे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:30 से 10:00 बजे तक हुई, इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर के सी.डी. एक्सटेंशन के 106, ड्राइंग एंड पेंटिंग के 1995 और ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में महज 32 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। दूसरी पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 01:00 बजे तक हुई। दूसरी पाली में अपेक्षाकृत संख्या अधिक रही। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों ने बिजनेस ऑर्गनाइजेशन की परीक्षा दी। कुल 14304 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।
पहले सेमेस्टर परीक्षा का अनुभव अच्छा रहा। 100 में से 50 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रश्नों को हल करने में परेशानी नहीं हुई। - सिमरन मंगलानी, बीकॉम
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर के पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा देकर अच्छा लगा। प्रश्नों के विकल्प ज्यादा दिए गए थे। बहुविकल्पीय होने से लिखना भी ज्यादा नहीं पड़ा। - शालिनी दीक्षित, बीकॉम
पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा अच्छी रही। विकल्प अधिक होने का लाभ मिला। विवि की अव्यवस्था की वजह से प्रवेशपत्र एक दिन पहले ही दिया गया। - सालिक अली, बीकॉम के छात्र
विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गईं, अभी सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नहीं जुड़ पाए। परीक्षा से पहले कंट्रोल रूम से रिहर्सल भी नहीं की गई थी। दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, एक आईईटी में और दूसरा कुलपति सचिवालय के ऊपर। कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए प्रो. वीके सारस्वत और प्रो. मनु प्रताप मंगलवार को लखनऊ में एकेटीयू में बैठक में रहे। स्टाफ ने कंट्रोल रूम का संचालन किया, गिने-चुने केंद्र की सीसीटीवी कैमरे से जुड़ पाए। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि एक-दो दिन में कंट्रोल रूम का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रों से आईपी एड्रेस व पासवर्ड मांगे गए हैं। पहले दिन पांच उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए निकले, कोई नकलची नहीं मिला।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बार की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का कोई नंबर नहीं जारी किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि कोई जानकारी प्राप्त करने या समस्या बताने के लिए परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार और छात्र समस्या प्रभारी प्रो. संजय चौधरी से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें