स्कूल से मिलता है होमवर्क...
स्कूल से केशव (लड्डू गोपाल) को होमवर्क मिलता है उसे अलका लड्डू गोपाल का हाथ पकड़ कर कराती हैं। जब भी स्कूल में कोई कार्यक्रम होता है तो अलका उनको अपने साथ लेकर जाती हैं। अलका अग्रवाल ने बताया कि उनका एक बेटा है उत्सव दूसरा बेटा (लड्डू गोपाल) केशव को माना है। केशव को वह आठवीं तक पढ़ाएंगी। इसके साथ ही वह उन्हें अपने पुत्र की तरह हर सुख सुविधाए देंगी।
पुस्तक विमोचन पर ये लोग उपस्थित रहे
दोहा संग्रह अलका के कृष्ण पुस्तक के विमोचन यूथ हॉस्टल में किया गया। कार्यक्रम में संगीत अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हरिमोहन गोस्वामी, डॉ आरएस तिवारी, रमेश पंडित, अशोक अश्रु, परमानंद शर्मा, आदर्श नंदन, पूनम वाष्र्णेय, आदि उपस्थित रहे।