किसानों से बात करने को तैयार सरकार- केंद्रीय राज्यमंत्री
किसानों के आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने को तैयार हैं, लेकिन तीनों कानूनों को काला बताकर वापस लेने की बात पर अड़ना गलत है। इससे पूर्व महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनी नायडू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखने के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उनकी जयंती मनाने के कार्यक्रम में शामिल होकर हम खुद को धन्य मान रहे हैं।
भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुभाष गोला, रविंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राहुल चौधरी, सरमन चौधरी, अजय वाल्मीकि, मोहन, ब्रजेश कुमार, रोहित, दीपक, अभिषेक कुमार, सोनू, टीटू आदि शामिल रहे।