फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन: नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर कहा- स्वर्णिम युग की शुरुआत

Mon, 09 Aug 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री ने रविवार को वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी और राधावल्लभ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मथुरा और गोवर्धन के मंदिरों में पूजा की। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करते केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य संस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी और श्रीराधावल्लभ मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए। दोनों मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना भी की।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने सबसे पहले विश्व विख्यात श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद सेवायत गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी वस्त्र और प्रसाद भेंट किए। इसके बाद राज्यमंत्री हरिवंशचन्द्र महाप्रभु द्वारा प्रगट भगवान राधावल्लभ लाल के मंदिर पहुंचे । यहां उन्होंने भगवान राधावल्लभ लाल की आरती के दर्शन किये। 

'नीरज चोपड़ा को बधाई'
केंद्रीय राज्य मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भगवान की कृपा ही है और शायद अब स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नदियों के जल को शुद्ध करने के लिए मोदी सरकार आने के बाद से काम हो रहा है। निरंतर विचार कर रहे हैं कि एसटीपी प्लांट से ओवरलोड कैसे कम हो। किसी भी परिस्थिति में किसी भी पवित्र नदी उसमें गंदगी न जाने पाये। इससे हमारी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। 

गोवर्धन में गिरिराज जी की पूजा की
बांकेबिहारी के बाद केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन दिए। इसके बाद गोवर्धन पहुंचे। यहां सावन की हरियाली अमावस्या पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री ने परिवार के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन किए। 

मथुरा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन, गोवर्धन में गिरिराज पूजा

मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत मोहन श्याम शर्मा, रोहित शर्मा ने प्रह्लाद सिंह पटेल को दूध, दही, पंचामृत, रबड़ी, गंगाजल से अभिषेक कराकर गोवर्धन पूजा कराई। प्रबंधन कमेटी के गजेंद्र ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। पटेल ने बताया कि गिरिराज प्रभु में उनकी गहरी आस्था है। आज उन्हें यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें