अब मोदी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। साल 2014 से पहले 385 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब 532 हो गए हैं। देश के 50 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये का बीमा कराया गया। लाखों लोगों ने इस योजना का लाभ लिया। अब तक इस योजना में 23 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए संगठन के स्तर से भी तैयारियां जारी हैं। पार्टी के चार लाख कार्यकर्ताओं को बतौर हेल्थ वॉलेंटियर तैयार किया जा रहा है। देश के दो लाख गांवों में इनकी तैनाती की जाएगी। सभी जिलों के हर बूथ पर दो स्वास्थ्य किट दी जाएंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा रहा इजाफा
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। वर्ष 2017 में जारी हुई देश की हेल्थ पॉलिसी आपने बनाई है। आप जैसे देश के 50 लाख लोगों से रायशुमारी के बाद इसे लागू किया गया।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेंगे
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में सरकार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत करने वाली है। यहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के सभी जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। पहले टीबी के दवा हम बाहर से मंगाते थे और आज कोरोना की वैक्सीन दूसरे देशों को उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोनाकाल में मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों तक राशन पहुंचाया। साल 2014 से पहले मेडिकल कॉलेजों में 52 हजार मेडिकल सीट थीं, आज 80 हजार हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश सहसंगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, फतेपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर आदि मौजूद रहे। संचालन ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया।
आगरा में भाजपा का चुनावी मंथन: नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ब्रज से ही निकलेगा जीत का रास्ता