फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा- स्मार्ट सिटी के कामों की होगी जांच, नपेंगे दोषी

Thu, 16 Sep 2021 10:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री ने 2026 तक आगरा में मेट्रो के सभी रूट का काम पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने पीएसी मैदान और ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री कौशल किशोर ने देखे मेट्रो और स्मार्ट सिटी के काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1100 करोड़ रुपये की लागत से एबीडी एरिया में हो रहे स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों में गड़बड़ियों की जांच कराई जाएगी और जो अधिकारी, ठेकेदार, कंपनियां, दोषी होंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने स्मार्ट सिटी की योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। शहरी गरीबों के लिए बीएसयूपी योजना में बनाए गए 5 हजार मकानों के उपयोग से पहले ही जर्जर हो जाने के मामले में भी राज्यमंत्री ने जांच और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सर्किट हाउस में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में साल 2022 तक सभी को छत उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। आगरा के हेरिटेज सिटी होने के कारण कुछ दिक्कतें आई हैं, लेकिन यहां उन लोगों को ज्यादा आवंटन किया जाएगा, जो अपने प्लॉट, जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं। मेट्रो और स्मार्ट सिटी के कार्यों के बीच समन्वय बनाने के लिए उन्होंने नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे को निर्देश दिए और स्वच्छता, शौचालय निर्माण, कचरा प्रबंधन की योजनाएं जानीं।

पीएसी मैदान, ताज ईस्ट गेट स्टेशन का किया निरीक्षण
केंद्रीय राज्यमंत्री ने 2026 तक आगरा में मेट्रो के सभी रूट का काम पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने पीएसी मैदान और ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार राय ने राज्यमंत्री को वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और डबल टी गर्डर की विशेषताएं बताईं। आगरा में दो कॉरिडोर पर मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश और समाज को नशा मुक्त बनाना है: कौशल किशोर
केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर दिगंबर जैन समाज के दश लक्षण पर्व के छठे दिन निर्मल सदन छीपीटोला भी पहुंचे। मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर व मुनि धवल सागर महाराज को श्रीफल भेंट किया और आचार्य विद्या सागर महाराज के चित्र का अनावरण किया। मूकमाटी ग्रंथ का विमोचन किया और कहा कि समाज में फैली शराब, ड्रग्स आदि नशे की बीमारी को दूर करना है। देश और समाज को नशा मुक्त बनाना है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनके बेटे की नशे के लत की वजह से मृत्यु हुई। उसके बाद उन्होंने संकल्प लिया कि बच्चों को नशे की लत में पड़ने से बचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से नशा मुक्ति के लिए संस्था से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को संकल्प दिलाया कि वह न तो खुद नशा करेंगे और न दूसरे लोगों को करने देंगे। 


ब्रज में डेंगू का कहर: डेंगू वायरल से 14 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच बच्चों सहित आठ ने दम तोड़ा

आगरा: पुलिस की नौकरी से दिया इस्तीफा, अब प्रियंका मिश्रा ने विभाग में जमा कराए डेढ़ लाख रुपये और किट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें