फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020: गृहणियां बोलीं महंगाई पर लगे लगाम ताकि न बिगड़े घर का बजट

Wed, 22 Jan 2020 02:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बजट 2020: अपनी मांग रखतीं गृहणियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गृहणियों की भी आम बजट पर नजर है, वह भी अपनी सुविधाओं के लिए वित्तमंत्री से उम्मीद बांधे हुए हैं। अधिकांश गृहणियां रसोई के बजट को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन


मांग है कि प्याज, दालें समेत अन्य जरूरत की सामग्री के लिए पूरे साल की खपत के आधार पर इनकी व्यवस्था की जाए, जिससे यह सामग्री महंगी न हो। ऐसी योजनाएं लाने से घर का बजट नहीं डगमगाए।

महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन, सोने के आभूषण में टैक्स की कटौती करने की मांग कर रही हैं। डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर सरकारी नियंत्रण को जरूरी बताया, तर्क दिया कि महंगाई की बड़ी वजह पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम हैं।
विज्ञापन

बजट 2020: बजट पर अपनी मांग रखतीं गृहणियां - फोटो : अमर उजाला
सोने के आभूषणों पर टैक्स कम हो
सोने के आभूषणों पर टैक्स कम किया जाना चाहिए। यह गहने होने के साथ ही घर की आर्थिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विषम परिस्थिति में यह परिवार का सहारा बनते हैं।  सुनीता जैन, जयपुर हाउस

अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाए
प्याज, सब्जी, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री महंगी है। बजट में पूरे साल की खपत के आधार पर खाद्य सामग्री की उपलब्धता की योजना बनाई जाए, इसके लिए अतिरिक्त बजट हो। राखी कुशवाहा, खेरिया मोड़ 

पेट्रोल के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से परिवार का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोल का खर्च बढ़ गया है, वेतन वही है, इससे दिक्कतें ज्यादा हो गई हैं। इनकी कीमत सरकार के नियंत्रण में होनी चाहिए। दीपेश कुमारी, रामबाग
विज्ञापन

सुरक्षा और रोजगार के लिए बजट हो तय
महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार को बजट तय करना चाहिए। इससे उनके खिलाफ अपराधों की रोकथाम होगी। रोजगार मिलने पर सही मायने में महिला सशिक्तकरण होगा। डॉ. मनोरमा बघेल जवाहरपुरम

बेटियों की उच्चशिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत
बेटियों की उच्चशिक्षा पर खासा जोर देने की जरूरत है। सरकार को चाहिए कि बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए बजट में प्रावधान हो, इससे हरेक का बेटी को उच्च शिक्षित करने का सपना पूरा होगा। नीता त्यागी, रावली

अस्पतालों में सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अस्पतालों में सुविधा बढ़ाई जानी चाहिए। उनकी सेहत बेहतर होगी तभी परिवार भी स्वस्थ रहेगा। अभीदेहातों के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थिति बदतर है। नीलम शर्मा, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें