फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बेहोशी की हालत में बेड से गिरकर जमीन पर पड़ा रहा मरीज, जख्मों को नोंचती रहीं चीटियां

Tue, 13 Aug 2019 01:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

बिहार के आरा का रहने वाला है घायल व्यक्ति
तीन अगस्त ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था
बेहोशी की हालत में बेड से जमीन पर गिरा
 
विज्ञापन
जमीन पर बेहोश पड़ा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जिला अस्पताल में शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती घायल व्यक्ति पलंग से नीचे गिर गया। वो काफी देर तक जमीन पड़ा रहा, लेकिन अस्पताल स्टाफ से कोई उसे उठाने नहीं आया। उसके जख्मों को चीटियां नोंचने लगी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बिहार के आरा निवासी हरिनाथ तीन अगस्त को ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को दोपहर के वक्त घायल हरिनाथ अपने पलंग से नीचे जमीन पर गिर गए। 

हरिनाथ बेहोशी की हालत में घंटों तक जमीन पर पड़े रहे। जमीन पर गिरने के कारण उनके घावों से खून भी बहने लगा था, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान घायल हरिनाथ के जख्मों को चीटियां भी नोंचने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों ने बेड पर लिटाया

जब वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने हरिनाथ को जमीन पर पड़े देखा तो उन्होंने उन्हें पलंग पर लिटाया। अस्पताल स्टाफ की संवेदनहीनता पर तीमारदारों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में मरीज को देखने कोई नहीं आता है। 

इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरएस मौर्या ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। वो जांच कराने के बाद लापरवाही बरतने वाले वार्ड ब्वॉय और नर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें