फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने पत्नी संग खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर, पुलिस पर परेशान करने का आरोप

Tue, 13 Aug 2019 10:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सपा नेता और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला के पीलाखार निवासी सपा नेता और उनकी पत्नी ने सोमवार शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया है। परिजनों का कहना है कि एक रिश्तेदार ने गलत आरोप लगाकर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने दबिश दी, जिससे परेशान होकर ही यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


पीलाखार निवासी बिजेंद्र प्रजापति सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला महासचिव हैं। उनके खिलाफ थाना एत्माद्दौला में आठ अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें पड़ोसी रिश्तेदार आशीष प्रजापति ने आरोप लगाया कि वो दूध लेने जा रहा था। तभी बिजेंद्र सहित आठ-दस लोगों ने घेर लिया। उसकी पिटाई की। 

इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस घर भी पहुंच गई। इससे बिजेंद्र प्रजापति परेशान हो गए। सोमवार शाम को वो घर में थे। घर में बेटियां भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की हालत गंभीर

शाम चार बजे बिजेंद्र और उनकी पत्नी मंजू ने विषाक्त खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। बेटियों ने शोर मचाया तो पड़ोसी आ गए। पड़ोसियों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आई। परिजन बिजेंद्र और उनकी पत्नी को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि बिजेंद्र और उनकी पत्नी मंजु के विषाक्त सेवन करने की सूचना मिली थी। इस पर ट्रांस यमुना कालोनी स्थित गोयल हॉस्पिटल में जांच के लिए गए थे। पति-पत्नी के बारे में चिकित्सक से बात की। विषाक्त खाने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि आरोपों की जांच की जाएगी। 

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस आरोपी के घर पर नहीं गई थी। वहीं सपा नेता के भाई संजय का कहना है कि छह अगस्त को बिजेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती थे। सात अगस्त को उनको हॉस्पिटल से घर लाया गया था। इसी बीच पुलिस ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश भी देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें