फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भागवत के चंदे का हिसाब मांगने पर चाचा की हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार; भाई की तलाश कर रही पुलिस

Fri, 07 Jun 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में भागवत कथा के लिए हुए चंदे का हिसाब मांगने पर चाचा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे के गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के भाई की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुरकलां में चंदे के विवाद में किसान की हत्या के मामले में आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। तीन जून को आरोपी पिता पुत्र ने लाठी डंडा से पीटकर घटना को अंजाम दिया था। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने चालान करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन


गांव वीरपुर कला में दो जून को ग्रामीणों के सहयोग से चंदा कर भागवत कथा आयोजित की गई थी। बीते साेमवार को चंदे का हिसाब मांगने पर छोटे सिंह व उसके पुत्र श्यामवीर उर्फ श्यामू ने उम्मेद सिंह चौहान (52) की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता पुत्र वहां से भाग निकले थे। हत्याकांड के बाद मृतक के पुत्र प्रदीप ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि उम्मेद सिंह की हत्या करने वाला एक आरोपी श्यामवीर उर्फ श्यामू कसद पुल के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी श्यामू को जेल भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी छोटे सिंह की तलाश में दबिश दे रही है। एएसपी राहुल मिठास का कहना है कि दूसरा आरोपी भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें