परिवार के ही चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे के साथ बर्बता की हदों को पार कर दिया। रस्सी से उसकी इस कदर पिटाई की कि पूरी पीठ लाल निशानों से भर गई। परिवार के लोगों ने जब ये देखा तो आरोपी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की।
मथुरा के सौंख में चाचा ने 12 वर्षीय भतीजे की रस्सी से इस कदर पिटाई लगाई कि उसके शरीर पर रस्सी के निशान बन गए। वो चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन बेरहम चाचा को उस पर जरा भी तरस नहीं आया। मामले में पीड़ित किशोर को लेकर परिवार के लोगों ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना मगोर्रा गांव कोसीखुर्द निवासी बनिया पुत्र रतन सिंह सोमवार की सुबह अपने घर पर खेल रहा था। तभी परिवार के ही चाचा गीतम सिंह व रोहिताश ने किशोर बनिया को पकड़ कर रस्सी से मारपीट कर दी। इससे किशोर के शरीर पर रस्सी के निशान बन गए। किशोर का रो-रोकर बुरा हाल है। इसे लेकर पीड़ित के सगे चाचा बल्ला सिंह उसको लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
जांच के आदेश
एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय के आदेश पर थाना मगोर्रा पुलिस सक्रिय हुई और जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार का आपसी मामला है। बताया जा रहा पीड़ित पक्ष पूर्व में कई बार अपने बच्चों से मारपीट करके शिकायत करता आ रहा है।