फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद में होजरी कारोबारी ने भाई को किया वीडियो कॉल, लगा दी यमुना में छलांग; तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 10 Oct 2023 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक होजरी कारोबारी ने छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने छोटे भाई को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
Hosiery businessman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना नदी में एक होजरी कारोबारी ने छलांग लगा दी। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने छोटे भाई को वीडियो कॉल किया। भाई को बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। ये जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर  पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस के गोताखोरों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सुहाग नगर के रहने वाले होजरी कारोबारी प्रशांत अग्रवाल ने वीडियो कॉल कर अपने छोटे भाई शैंकी को आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। परिजन मौके के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर महापौर के साथ सदर विधायक और एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें