फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल से भांजी को ला रहे मामा-नाना को पीटा

Sat, 21 Feb 2026 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूल से भांजी को ला रहे मामा का बहन के ससुरालियों ने पीछा किया। डर से वह अपनी दुकान पर रुक गए। ससुराली भी वहां आ गए। भांजी को जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर मामा व नाना को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना छत्ता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी, जीवनी मंडी निवासी अनुज अग्रवाल ने बताया कि 29 नवंबर 2020 को बहन मोनिका की शादी न्यू विजय नगर कॉलोनी निवासी नितिन अग्रवाल के साथ हुई थी। ससुराल में विवाद होने पर बहन 12 नवंबर 2025 को बेटे और बेटी को लेकर मायके आ गई थी। बेटी का फ्रीगंज स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला करा दिया। वह गत 16 फरवरी को भांजी को स्कूल से घर ला रहे थे। आरोपियों बहनोई नितिन अग्रवाल, उसके भाई विशाल, पिता अनिल अग्रवाल और मां रश्मि ने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें