फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हद है...एक किमी. लंबे नाले पर 36 अवैध निर्माण, सफाई ठप

विज्ञापन
दिल्ली गेट पर नाले के अंदर डाली पानी की लाइन, जिस वज़ह से बारिश का पानी सड़कों ओर भर गया
विज्ञापन
आगरा। मदिया कटरा से हरीपर्वत के बीच एक किमी. लंबे नाले पर 36 अवैध निर्माण कर लिए गए हैं। इससे नाला पूरी तरह से चोक हो गया है। सफाई न होने से दिल्ली गेट से कैलाशपुरी तक लाखों लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। अब सीएम ग्रिड के काम में इसी भूमिगत नाले में पानी की लाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन

पार्षद शरद चौहान ने मेयर हेमलता दिवाकर से नाले में डाली गई पानी की लाइन हटाने की मांग की है। इसी नाले के चोक होने के कारण 15 दिन पहले मेयर ने पुष्पांजलि अपार्टमेंट का निरीक्षण किया था। पार्षद ने बताया कि नगर आयुक्त से शिकायत की गई लेकिन फर्म श्रीराम कंस्ट्रक्शन ने पाइपलाइन हटाने की जगह इस पर लिंटर डालने का काम शुरू कर दिया है। इसी जगह बीते सप्ताह बारिश में दिल्ली गेट से बाग फरजाना तक एक किमी. का हिस्सा दो फीट पानी में डूब गया था।

15 साल से नाले की नहीं हुई सफाई
मेयर हेमलता दिवाकर को भेजे पत्र में पार्षद ने कहा है कि 15 साल से मदिया कटरा से दिल्ली गेट होते हुए हरीपर्वत पर होटल सॉलिटेयर तक जा रहे नाले की सफाई नहीं की गई। रवि हॉस्पिटल का एक हिस्सा नाले के ऊपर बना है, जहां इस बार नाले की सफाई के लिए वीए टेक वबाग की सुपरसकर मशीन भेजी गई लेकिन वह नाले तक पहुंच नहीं पाई। नाला पूरी तरह से चोक है। अब पानी की लाइन नाले में ही डालने से यह पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन

वर्जन :

- सीएम ग्रिड में दिल्ली गेट पर सड़क पार करने के दौरान पाइप बिछाया गया है। पार्षद ने शिकायत की है, जिस पर चीफ इंजीनियर से कार्रवाई के लिए कहा गया है। - संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

दिल्ली गेट पर नाले के अंदर डाली पानी की लाइन, जिस वज़ह से बारिश का पानी सड़कों ओर भर गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें