फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. आंबेडकर विवि की विशेष परीक्षाएं 5 अक्तूबर से

Sat, 19 Sep 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विशेष परीक्षाएं 5 अक्तूबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय ने बीए, बीकॉम वोकेशनल के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम, सप्तम सेमेस्टर तथा एमए/एमएससी के सातवें सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 8 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षा केंद्र सेंट जॉन्स कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। 7 अक्तूबर को अंग्रेजी, हिंदी, शिक्षा, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र के पेपर होंगे। अंतिम दिन 8 अक्टूबर को सह-पाठ्यक्रम विषयों की परीक्षा निर्धारित है। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसका अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने और परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लाने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें