फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में एक बच्चे का जिक्र, जन्मे जुड़वा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट में प्रसूता के गर्भ में एक शिशु का जिक्र था, लेकिन लेबर रूम में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इससे डॉक्टर और परिजन हैरान रह गए। अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट जच्चा-बच्चा के लिए घातक हो सकती थी। हालांकि, सामान्य प्रसव से डिलीवरी के बाद जच्चा स्वस्थ है। बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. नबीला ने बताया कि गांव बसई निवासी चांदवी पत्नी सोएल को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन बृहस्पतिवार की सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट भी सौंपी, जो सहावर कस्बा के सोरों रोड स्थित सिटी क्याेर अल्ट्रासाउंड ने 20 सितंबर को जारी की थी। रिपोर्ट में महिला के गर्भ में एक शिशु का जिक्र था। परिजन से अनुमति लेकर स्टाफ नर्स ने सामान्य प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। महिला ने पहले एक बच्चे का जन्म दिया, लेकिन अचानक महिला की हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद डॉक्टर ने देखा कि एक और बच्चे का हाथ बाहर आ रहा हैं। इससे पहले डॉक्टर कुछ समझ पाती, तब तक महिला ने एक और बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा पूरी तरह स्वस्थ थी।
हालांकि, बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट जच्चा-बच्चा के लिए घातक हो सकती है। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जुड़वा बच्चों को बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल लाया गया। अब उनकी सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें