कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा में शुक्रवार की रात 10 बजे रामलीला के दौरान एक सियार ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में 8 ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सियार ने गांव के दो पालतू पशुओं, एक भैंस और एक गाय पर भी हमला किया।
घायलों में अजीत पुत्र सुखपाल निवासी पाठक पुर, रतन कुमारी पत्नी सुखपाल निवासी पाठक पुर, प्रशांत पुत्र राकेश निवासी लहरा, अंकित पुत्र शेरसिंह निवासी कादरवाड़ी, अजीत पुत्र राजपाल, निवासी कादरवाड़ी, राकेश पुत्र बहादुर, 40 वर्ष, निवासी लहरा, राधेश्याम पुत्र मुकुंदी, 55 वर्ष, निवासी लहरा, नेक्सी पत्नी राधेश्याम, 53 वर्ष, निवासी लहरा शामिल हैं।
घटना की सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों ने बताया कि वन विभाग की टीम को सियार को पकड़ने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सूचित कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।