फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उदयपुर कला में विकास के नाम पर धन के दुरुपयोग की जांच अटकी

विज्ञापन
बाह: उदयपुर कला की बदहाली बयां करती गलियां एवं तालाब, विकास के नाम पर गवन का आरोप
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उदयपुर कला गांव में पंचायत सदस्य अजय सिंह भदौरिया की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम की जांच अटक गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई विकास के नाम पर धन के दुरुपयोग की शिकायत की तकनीकी जांच नहीं हो पा रही है। उदयपुर कला के अजय सिंह भदौरिया ने तालाब की खुदाई, हैंडपंप लगाने, नाली-खड़ंजे बनाए जाने के नाम पर धन के दुरुपयोग का मामला पहले स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया, समाधान न होने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 5 महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने प्रभारी अधिकारी जन शिकायत कलक्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर कला के अजय सिंह भदौरिया ने आईजीआरएस के मुख्यमंत्री संदर्भ पोर्टल पर प्रधान एवं सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। 23 अक्तूबर को शिकायतकर्ता से वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि 10 जून 2026 को जांच के लिए जिलापूर्ति अधिकारी आगरा, अधिशासी अभियंता परियोजना प्रबंधक, जल निगम आगरा को नामित किया गया था। दोनों अधिकारियों से जांच आख्या मिल गई है। तकनीकी जांच के लिए अधिशासी अभियंता परियोजना जल निगम आगरा की ओर से अवगत कराया गया है कि जनपद आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा का परियोजना प्रबंधक तकनीकी का अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण जांच किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत की तकनीकी जांच कराने के लिए सक्षम अधिकारी को पत्रावली भेजी जा रही है।
विज्ञापन



शिकायत पर जेई को जांच के लिए मौके पर भेजा था। जांच में कार्य गुणवत्ता परक मिला था। - नीरज तिवारी, खंड विकास अधिकारी जैतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें