फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो युवकों ने डेबिट कार्ड बदलकर निकाले रुपये

विज्ञापन
अज्ञात युवकों ने ग्रामीण का एटीएम कार्ड बदल कर निकाले रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा भदरौली स्थित कंपनी के एक एटीएम बूथ पर रुपए निकालने गए ग्रामीण का दो युवकों ने डेबिट कार्ड बदलकर रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर ग्रामीण ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




थाना बाह क्षेत्र के गांव होली पूरा फेरेरी निवासी भागीरथ बृहस्पतिवार की दोपहर कस्बा भदरौली स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गया था। तभी उसे वहां दो युवक एटीएम से पैसे निकालने के लिए खड़े मिले। उसने उन व्यक्तियों से रुपए निकालने के लिए मदद मांगी। उन लोगों ने एटीएम का पिन नंबर पूछा। वहीं, दोनों ने अपने हाथ वाला फर्जी डेबिट कार्ड पकड़ाकर वाहन में बैठकर फतेहाबाद की तरफ चले गए। कुछ देर के बाद युवकों ने बारी-बारी से डेबिट कार्ड से 6 बार ट्रांजेक्शन करके 60000 रुपये निकाल लिए। तब उसे पता चला कि उसका डेबिट कार्ड बदल लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें