फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना में स्नान करते समय डूबे दो युवक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश है जारी

Sat, 09 Sep 2023 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

केशी घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गोताखोर जब तक उन्हें बचाते, तब तक दोनों गहरे पानी में चले गए। 
 
विज्ञापन
यमुना किनारे जुटे परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में मजदूरी के लिए आए दो युवक केशी घाट पर यमुना स्नान के दौरान डूब गए। एक युवक का शव पानी गांव पुल के समीप से नाविकों को मिला। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र के पाली खेड़ा नगला भोजपुरी निवासी 18 वर्षीय शंकर अपने पड़ोसी 19 वर्षीय गौरी के साथ शुक्रवार को वृंदावन में मजदूरी करने के लिए गया था।  दोपहर करीब तीन बजे दोनों केशी घाट के पास यमुना स्नान कर रहे थे। दोनों गहरे पानी में डूब गए। डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को यमुना किनारे दोनों लड़कों के कपड़े मिले। 

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और रात तक उन्हें खोजने का प्रयास किया गया। शनिवार को एक बार फिर से पुलिस ने गोताखोरों के साथ सर्च अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पानी गांव पुल के पास से एक युवक का शव बरामद हो गया, जिसकी पहचान परिजनों ने शंकर पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब नदी में डूबे दूसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें