एटा के थाना सकरौली क्षेत्र में सोमवार रात सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। इससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। उसे आगरा रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
फिरोजाबाद थाना नारखी के गांव दयागढ़ी निवासी कुंवरपाल (22) पुत्र अशोक कुमार और टिंकू (19) पुत्र किशनपाल बाइक पर सवार होकर जलेसर गए थे। सोमवार रात को दोनों बाइक से लौट रह थे।
परिजनों ने बताया कि नगला सियार के पास दोनों बाइक सवार गांव के ही देवेंद्र उर्फ गोरे पुत्र गंधर्वसिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय तेज गति से जा रही मैक्स ने तीनों को रौंद दिया।
घटना में कुंवरपाल और टिंकू की मौत हो गई। जबकि देवेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका परिजन गंभीर हालत में आगरा में इलाज करा रहे हैं।