फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में शाही जामा मस्जिद के गुंबद से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे पर्यटक

Wed, 31 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शाही जामा मस्जिद के गुंबद से गिरे पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व धरोहर में शुमार फतेहपुर सीकरी की शाही जामा मस्जिद के गुंबद से मंगलवार सुबह 9:45 बजे पत्थर निकल कर गिर पड़े। मस्जिद में नीचे घूम रहे पर्यटक और जायरीन बाल-बाल बचे। गुंबद की खराब हालत के मद्देनजर एएसआई ने जाल लगवा दिया था, लेकिन, पत्थर जाल को तोड़कर नीचे जा गिरा। 
विज्ञापन


लगभग 450 साल पहले तामीर किए गए फतेहपुर सीकरी के संरक्षण में बरती जा रही लापरवाही के कारण हादसा हुआ। मंगलवार सुबह शाही जामा मस्जिद में गुंबद से पत्थर गिरे तो हड़कंप मच गया। पर्यटक और जायरीन घबराकर बाहर निकल आए।

सूचना पर पहुंचे एएसआई के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद एवं एसआईएस कमांडर चंद्रवीर सिंह ने मलबा साफ कराया। चंद दिन पहले ही बुलंद दरवाजे के साथ आर्च में लगे पत्थर भी नीचे जा गिरे थे।
विज्ञापन


एएसआई संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि गुंबद से पत्थर गिरने के मामले में रिपोर्ट अधीक्षण पुरातत्वविद को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने पर मरम्मत कराना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें