मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में गांठौली बाईपास मार्ग पर परासौली के निकट ट्रैक्टर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को कुम्हेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकत्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।