फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या हत्या: आगरा में रेलवे लाइन के पास दो युवकों के शव मिलने से सनसनी

Wed, 13 Oct 2021 09:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दोनों युवकों की पहचान एत्माद्दौला के प्रकाश नगर क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। युवक एक फैक्टरी में काम करते थे। परिवारों में दोनों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एत्माद्दौला के नुनिहाई फैक्टरी एरिया में रेलवे लाइन के किनारे बुधवार की सुबह फैक्टरी के श्रमिक आकाश (23) और मनीष (23) के शव पड़े मिले। दोनों मंगलवार रात को घर नहीं पहुंचे थे। परिजन उनके साथ अनहोनी की आशंका जता रहे थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इससे ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी आकाश और मंगला विहार, प्रकाश नगर निवासी मनीष नुनिहाई स्थित एक फैक्टरी में ठेकेदार के साथ काम करते थे। आकाश के पिता राजू ने बताया कि बेटा मंगलवार शाम को पांच बजे फैक्टरी में काम करके घर आया। साइकिल खड़ी करके चला गया। इसके बाद रात में घर नहीं पहुंचा। उन्होंने समझा कि रात में नवरात्र को लेकर चल रहे जागरण देखने चला गया होगा।

उधर, मनीष भी मंगलवार को सुबह काम पर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। पिता गिर्राज सिंह ने बताया कि बेटे के रात में आठ बजे तक घर नहीं आने पर तलाश की, लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे नुनिहाई में आगरा-टूंडला रेलवे लाइन के पास आए लोगों ने युवकों के शव पड़े देखे। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। दोनों के शव रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले। मनीष के पेट पर घाव था। उसकी एक चप्पल, घटना से तकरीबन 400 मीटर दूर पड़ी मिली। आकाश के चेहरे पर चोट थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोनों के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की।
उधर, एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आकाश और मनीष के फैक्टरी से आते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है। हालांकि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
आकाश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा अभय है। मां रजनी हैं। पिता राजू मजदूरी करते हैं। वहीं मनीष का छोटा भाई अवधेश विकलांग है। बहन रेनू और मां शिमला देवी हैं। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना था कि आकाश और मनीष दोस्त थे। फैक्टरी से आने के बाद अक्सर शाम को घर से निकल जाते थे, बाद में वापस आते थे।
विज्ञापन


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आगरा: प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को दिखाएंगे ताजनगरी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें