फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये कम पड़े तो की यह वारदात, आरोपियों ने पुलिस के सामने कुबूला जुर्म

Sun, 15 Dec 2019 10:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लुटेरों ने जो बताया, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। लुटेरों ने शराब के लिए रुपये कम पड़ने पर दो लोगों से नकदी और सोने की चेन लूटी थी। दोनों से लूट की रकम भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


11 दिसंबर को गांव चमरौली निवासी शैलेंद्र और रिंकू शादी समारोह से लौट रहे थे। बसई चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद 18 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।  

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती: सिपाही निकला सॉल्वर, भाई की जगह दी परीक्षा, ऐसे पकड़ा गया

शनिवार को पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ लिया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि लूट के मामले में ताजगंज निवासी गौरव गौतम और बरौली अहीर निवासी गगन यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार हजार रुपये और तमंचा बरामद किया। 
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब के लिए रुपये कम पड़ने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। उनके साथी नगला मेवाती निवासी शाहरुख, जयपाल चौधरी, मुर्सलीन और मुन्ना है। वो फरार हैं। शाहरुख ने पूर्व में सिपाही पर गोली चलाई थी। वो जेल भेजा गया था।
 

ये भी पढ़ें- खुलासा: पुलिस भर्ती परीक्षा में तीन गिरोह ने लगाई सेंध, दिल्ली समेत यूपी के कई जिलों में फैला जाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें