फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर पर फोन करके दूर करा सकेंगे सीवर की समस्या, जानिए कब से मिलेगी यह सुविधा

Sun, 15 Dec 2019 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में सीवर समस्या से परेशान लोगों को इसी महीने से राहत मिल सकती है। महापौर नवीन जैन और नगर आयुक्त ने चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग के साथ शनिवार को करार पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन


सीवर सफाई और एसटीपी संचालन के लिए किए गए करार की यह आखिरी प्रक्रिया थी, जिसके बाद कंपनी के हाथों पूरा सीवरेज नेटवर्क और सातों एसटीपी का संचालन दे दिया गया है। वीएटेक वबाग जीवनी मंडी में कॉल सेंटर और धांधूपुरा में मुख्य कार्यालय बना रही है। एक सप्ताह बाद कंपनी सफाई और संचालन का काम शुरू कर देगी।

7 एसटीपी, 28 पंपिंग स्टेशन चलाएगी वबाग

महापौर नवीन जैन ने बताया कि आगरा शहर में सात एसटीपी प्लांट हैं। 28 पंपिंग स्टेशन हैं। शहर में 910 किलोमीटर सीवरेज की लाइन है जिनका ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस अब वबाग कंपनी करेगी। राज्य सरकार इसके लिए सालाना 42.50 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। 
विज्ञापन


कंपनी 28 पंपिंग स्टेशनों के संचालन के साथ सीवर सफाई, सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के संचालन व नई सीवर लाइन डालने की व्यवस्था, एसटीपी व इससे संबंधित मेन पंपिंग स्टेशन, इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन, सीवरेज पंपिंग स्टेशन, नाला-टैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीवरेज नेटवर्क के संचालन की पूरी जिम्मेदारी को संभालेगी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

अभी दस साल का है करार

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि कंपनी के साथ दस साल का करार किया गया है ताकि शहर की सीवर सफाई और एसटीपी का संचालन बेहतर हो सके। अगर कंपनी का काम ठीक रहा तो पांच साल और करार बढ़ाया जा सकता है।

छह महीने में सीवर की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी
- लोगों को सीवर चोक होने की शिकायत के लिए जलकल विभाग तक दौड़ नहीं लगानी होगी। बिजली की तरह केवल टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करानी होगी। 
- निजी कंपनी के कर्मचारी चोक सीवर लाइन की सफाई के लिए पहुंच जाएंगे, अगर देरी होती है तो टोल फ्री नंबर पर ही इसकी भी शिकायत की जा सकेगी। 
- कंपनी के पास संसाधान ज्यादा हैं, इसलिए समस्या के समाधान में समय कम लगेगा, सीवर की सफाई भी बेहतर ढंग से की जा सकेगी। 
- कंपनी ने छह महीने में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म करने और एसटीपी संचालन में बदलाव दिखने वादा किया है
(महापौर नवीन जैन के अनुसार) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें