फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दो साल मासूम पर ऐसे टूटा आदमखोर कुत्ते का कहर, मुंह पर दिए जख्म; जिला अस्पताल में भर्ती

Sat, 15 Apr 2023 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुत्ते ने दो साल की बच्ची पर उस समय हमला बोला जब वो घर के बाहर खेल रही थी। लोगों ने बमुश्किल उसे कुत्ते से बचाया। 
विज्ञापन
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला रेवती में दो साल की बच्ची रितिका पुत्री कृष्णा पर पड़ोस में रहने वाले कुत्ते ने हमला बोल दिया, जिसके बाद मासूम बुरी तरीके से घायल हो गई।

विज्ञापन


कुत्ते ने रितिका के मुंह पर हमला बोला। उसके मुंह पर कई घाव हो गए। रितिका के दादा चुन्नीलाल ने बताया कि पड़ोस में एक कुत्ता रहता है, जो कई लोगों को काट चुका है। शनिवार सुबह जब रितिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें रितिका के मुंह पर कई  घाव आए हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

रितिका के दादा चुन्नीलाल ने प्रशासन से इस कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है, जिससे आने वाले समय में यह कुत्ता किसी और को अपना शिकार नहीं बना सके। चुन्नी लाल ने बताया कि ये कुत्ता आदमखोर है, जिसने इससे पहले कई लोगों को काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें