फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर से बचने को दो साल के मासूम ने बंद किया दरवाजा, फिर जो हुआ, उससे घरवाले हो गए परेशान

Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खिड़की काटकर मासूम को कमरे से निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बटेश्वर में शुक्रवार की सुबह बंदर के हमले से बचने को दो साल के मासूम बच्चे ने कमरे की कुंडी बंद कर ली। बाद में वो कुंडी नहीं खोल पाया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाज पर दौड़े घरवालों ने करीब तीन घंटे बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा काटकर बच्चे को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


बाह क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बना हुआ है। आए दिन इनके हमले से कोई न कोई घायल होता रहा है। बटेश्वर, जरार, जैतपुर में तो लोगों की जान भी जा चुकी है। 

शुक्रवार की सुबह बटेश्वर के तलहटी मोहल्ले में बंदर को देखकर सुभाष का दो वर्षीय पुत्र आयुष चीखने-चिल्लाने लगा। इस पर उसकी मां रीता देवी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंदकर लेने के लिए कह दिया। बच्चे ने भीतर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की काटकर निकाला बाहर

घरेलू काम खत्म करने के बाद मां ने बच्चे से कुंडी खोलने के लिए कहा, तो पता चला कि वो कुंडी नहीं खोल पा रहा था। इधर, काफी देर से कमरे में बंद होने और भूख के कारण मासूम रोने लगा। 

यह देख रीता देवी भी परेशान हो उठी। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों के साथ पड़ोस के लोग भी जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें