फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास

Thu, 02 Nov 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक पति के लिए दो पत्नियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। दोनों ने साथ में पूजा की। साजन ने पानी पिलाकर दोनों का उपवास खुलवाया। 
विज्ञापन
UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक द्वारा अपनी दो पत्नियों को एक साथ करवा चौथ का व्रत खुलवाने का वीडियो सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पत्नियां अपने पति के साथ खुश हैं। उनका मानना है कि जहां प्यार होता है, वहां कलह नहीं होती है। 

विज्ञापन


मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: इलाज हुआ साइड... अस्पताल में फार्मासिस्ट ने नर्सों को जमकर पीटा, हंगामे के बाद मुकदमा; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा। इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए। उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें