फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेकिंग के दौरान पकड़े दो वाहन चोर

Sat, 06 Jan 2024 04:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े दो वाहन चोर
विज्ञापन

कब्जे से चोरी की बाइकें बरामद, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को मानपुर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें और तमंचा कारतूस मिले। मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को दोनों वाहन चोर जेल भेजे गए।
विज्ञापन

थाना पुलिस शुक्रवार की रात एटा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप को सूचना मिली कि मानपुर बॉर्डर के पास दो संदिग्ध वाहन चोर देखे गए हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर सघनता के साथ चेकिंग शुरू कर दी। तभी एटा की ओर से दो बाइकों पर संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब रुकने का इशारा किया तो वह लोग बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर मानपुर बॉर्डर के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बरामद हुईं दोनों बाइक चोरी की निकलीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में वाहन चोरों ने अपने नाम ब्रजेश कुमार निवासी विरमपुर थाना एलाऊ और सनी निवासी अजीतगंज थाना एलाऊ बताया है। कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले। वाहन चोर एक माह पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र से भी वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। शनिवार को दोनों वाहन चोरों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें