फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल घाट पर देर रात छापेमारी में बालू से भरी दो ट्रॉलियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव क्यौरी स्थित चंबल घाट पर सोमवार देर रात वन विभाग की टीम ने अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी की। रेंजर कुलदीप साहब पंकज के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखकर खनन माफिया ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गए, जबकि बालू से भरी ट्रॉलियां वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

वन विभाग ने मौके से बालू से लदी दो ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। रेंजर कुलदीप साहब पंकज ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मामले में संबंधित लोगों की पहचान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें