फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal:  ताजमहल में नमाज पढ़ रहे थे सूरत के दो पर्यटक, सुरक्षाकर्मियों ने किए गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल पर नमाज पढ़ते सूरत के दो पर्यटकों को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया गया है। इनमें से एक पर्यटक नाबालिग निकला। दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजमहल में मंगलवार शाम को सूरत के दो पर्यटकों को नमाज पढ़ते समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया गया है। एक पर्यटक नाबालिग है। बाद में दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सूरत, गुजरात से पर्यटकों का दल ताजमहल आया था। शाम करीब 6:30 बजे दल के मोहम्मद फैयाज और उनका 17 वर्षीय साथी ताज पूर्वी गेट की गैलरी में बैठकर नमाज पढ़ने लगे। सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएसएफ की तहरीर पर संरक्षित और धार्मिक स्थल में अवांछित गतिविधि और लोकसेवक के आदेश की अवहेलना की धारा में केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। इस पर दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें