फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो किशोरियों को मिली 1.19 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति

Sat, 06 Apr 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोरियों को मिली 1.19 लाख रुपये की प्रतिपूर्ति
विज्ञापन

पीड़ित प्रतिपूर्ति योजना का दिया गया लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले की रहने वाली दो किशोरियों को 1.19 लाख रुपया मिला है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर उनको पीड़ित प्रतिपूर्ति योजना का लाभ दिया गया है। पीड़िताओं को लाभ देने के लिए जिला कमेटी ने संस्तुति करके अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन से मिले बजट के बाद उनको स्वीकृत धनराशि के चेक दिए गए हैं।

थाना बरनाहल के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने वर्ष 2022 में छेड़छाड़ की थी। किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच करके अपनी रिपोर्ट भेज दी। पीड़िता ने प्रतिपूर्ति योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवेदन किया। जिला कमेटी की संस्तुति के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर एक लाख रुपया दिए जाने की राज्य कमेटी ने स्वीकृति दे दी। राज्य कमेटी की स्वीकृति के बाद पीड़िता को एक लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि का चेक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना कुर्रा के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने वर्ष 2017 में दुष्कर्म किया था। आरोपी शीलेंद्र को नौ अप्रैल 2021 को सजा हो चुकी है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने जुर्माने की धनराशि में से 75 प्रतिशत धनराशि पीड़़िता को देने के आदेश दिए थे। पीड़िता के आवेदन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर जुर्माने की धनराशि में से 19500 रुपये का चेक पीड़िता को दे दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें