फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईटी के छात्रों को पीटने वाले दो छात्र 10 दिन के लिए लिंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने खंदारी परिसर में आईईटी के छात्रों को पीटने वाले दोषी छात्रों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर भले ही वापस ले ली है पर चिह्नित दो छात्रों को 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईईटी (इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) के छात्रों को 11 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे 10 से 12 छात्रों ने पीटा था। घटना में शामिल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमए इतिहास के छात्र पुनीत कुमार और एमएससी भौतिकी के छात्र मनीष बघेल को 10 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। पुनीत कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष हैं। समिति में शामिल डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मोहम्मद अरशद ने प्रकरण की समीक्षा के बाद संयुक्त रूप से छात्रों को निलंबित किए जाने का निर्णय संबंधित विभागाध्यक्षों को भेज दिया है।
वहीं, घटना से आहत होकर इस्तीफा देने वाले चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव और आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत का इस्तीफा विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति की ओर से नामंजूर कर दिया गया है। शुक्रवार को संस्थान खुला और पढ़ाई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें