फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 842 करोड़ रुपये से बनेंगे 66 एमएलडी के दो एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुना में सीवरेज की गंदगी रोकने के लिए 31 एमएलडी और 35 एमएलडी क्षमता के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर 842 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन एसटीपी के लिए सीवरेज नेटवर्क भी बिछाया जाएगा। दोनों एसटीपी का निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

एसटीपी बनने के बाद बिना शोधित किए सीवरेज नदियों में नहीं छोड़ा जा सकेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र भी विकसित होगा। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के परियोजना निदेशक जोगिन्दर सिंह ने बताया कि आगरा में 842 करोड़ रुपये की लागत से 31 एमएलडी और 35 एमएलडी क्षमता के दो बड़े एसटीपी की शुरूआत हुई है। इससे करीब 25 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। प्रदेशभर में सीवर शोधन की कुल 74 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। आगरा में क्षमता के मुताबिक एसटीपी नहीं होने से सीवरेज की गंदगी नालों के रास्ते नदी में पहुंच रही है। इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर निगम पर जुर्माना लगाया था। मामले कोर्ट में विचाराधीन है। प्रदेश में एसटीपी 41 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 152 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालित हैं, जिसके जरिए बड़ी मात्रा में सीवेज को शुद्ध कर नदियों में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें