फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में मिलीं दो बहनों की लाशें: पहले छोटी और फिर बड़ी ने तोड़ा दम, खराब था कमरे का एसी; नहीं था वेंटिलेशन

Sat, 01 Jun 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज में फ्लैट में दो सगी बहनों की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना ये है कि भीषण गर्मी की वजह से दोनों की मौत हो सकती है। क्योंकि जिस कमरे में दोनों की लाशें मिलीं, उसका एसी खराब मिला। वहीं इस कमरे का वेंटिलेशन भी नहीं था। 
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर के जिस फ्लैट में रितु और मधुमिता ने दम तोड़ा उसमें एसी खराब पड़ा था। वेंटिलेशन के लिए एग्जाॅस्ट नहीं था। चार दिन तक दोनों के शव पड़े रहे। इस दौरान भीषण गर्मी थी। पुलिस मान रही है उनकी मौत भीषण गर्मी से हो सकती है।
विज्ञापन


 

इलाके में तेज दुर्गंध फैलने पर बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने सूचना दी। पुलिस ने अंदर से बंद फ्लैट के दरवाजा तोड़कर दोनों के शव निकाले। दोनों शव गलने लगे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। शनिवार को रिपोर्ट मिल सकती है। पुलिस के अनुसार दोनों बहनें जिस फ्लैट में रहती थीं, उसमें उनकी मौत भीषण गर्मी से भी हो सकती है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। दोनों की मौत स्वाभाविक थी। आत्महत्या या हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

 

20 साल से एक साथ एकाकी जीवन गुजार रही दोनों बहनों में 65 वर्षीय रितु बड़ी थी। 62 वर्षीय मधुमिता छोटी थी। रितु के पैर में तकलीफ थी। वह चल फिर नहीं सकती थी। मधुमिता ही राशन व अन्य घरेलू सामान के लिए घर से बाहर निकलती थी। एक सप्ताह से मधुमिता भी बीमार हो गई थी।

 
विज्ञापन

आशंका है कि बीमारी की हालत में घर से बाहर निकली होगी। गर्मी में तबीयत और बिगड़ गई होगी। जिसके बाद मधुमिता ने बंद फ्लैट में सोफे पर दम तोड़ दिया। मधुमिता का शव पुलिस को सोफे पर मिला। मधु की मौत के बाद रितु बेड से उतरने में असहाय हो गई। बेड पर ही रितु की सांसें थम गईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें