फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में हादसा: पैर फिसलने से बंबा में डूबकर दो बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 25 Jul 2021 02:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर की है। दोनोंं बहनें मां के साथ रविवार सुबह खेत पर गई थीं, लौटते समय हादसा हो गया। 
विज्ञापन
अवागढ़ के बंबा में डूबीं दो बहनें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार को पैर फिसलने से दो बहनें बंबा में डूब गईं। इससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोग करीब डेढ़ घंटे बाद उनके शवों को पानी से निकाल सके। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोनों के शव किला बाईपास रोड पर रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन


गांव रुद्रपुर निवासी राकेश बघेल की 14 वर्षीय पुत्री रानी उर्फ सलोनी और नौ वर्षीय पुत्री नीरू को रविवार सुबह करीब 10 बजे मां रामवती अपने साथ खेतों पर ले गईं। दोपहर करीब 12 बजे इन दोनों को घर जाने के लिए कहा। लौटते समय सारन ताल से निकलने वाले बंबा के किनारे नीरू का पैर फिसल गया और वह बंबा में गिर गई। 

बहन को बचाने के प्रयास में सलोनी भी फिसल गई। दोनों की चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए तब तक दोनों बहनें पानी में डूब चुकी थीं। ग्रामीणों ने रस्से आदि डालकर तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद बंबे से दोनों को मृत हालत में निकाला गया। 
विज्ञापन


दो सगी बहनों के बंबा में डूबने की खबर पर वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सीओ जलेसर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि खेत पर गई दो बहनों की बंबा में डूबने से मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। उनको समझाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें