फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था: आगरा में भक्त करेंगे भोले बाबा के ऑनलाइन दर्शन, सावन के सोमवार को मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Sun, 25 Jul 2021 12:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सावन में सोमवार को छोड़कर मंदिर खुलेंगे। इन दिनों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना लोगों को घरों में ही करनी पड़ेगी। सावन के सोमवार को शिवालयों को पट बंद रहेंगे। मंदिरों के प्रबंधन ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था की है। सावन में सोमवार को छोड़कर मंदिर खुलेंगे। इन दिनों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन

कैलाश मंदिर मंदिर ने पूरी तैयारी की
सोमवार को मंदिर खोले जाने पर भीड़ उमड़ने की आशंका है। भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन ऑनलाइन कर सकेंगे। मंदिर की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। - गौरव गिरि, महंत, कैलाश मंदिर 
मन:कामेश्वर मंदिर:लोग थोड़ा जागरूक रहें
सोमवार को मंदिर के पट बंद रहेंगे। भक्त ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। हम भी चाहते हैं कि कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद भी लोग थोड़ा जागरूक रहें।  योगेश पुरी, महंत, मन:कामेश्वर मंदिर 
विज्ञापन

राजेश्व मंदिर:घर में रहकर करें पूजा अर्चना 
सावन शुरू हो चुके हैं। इसके बाद भी मंदिरों के पट सोमवार को प्रशासन के आदेश पर बंद रहेंगे। भक्त घरों में रहकर ही पूजा अर्चना करें और व्रत रखें। - विशाल शर्मा, ट्रस्टी, राजेश्वर मंदिर
पृथ्वीनाथ मंदिर:इस बार मेला भी नहीं लगेगा
भक्तों को ऑनलाइन दर्शन करने को मिलेंगे। इस बार मेला भी नहीं लगेगा। कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। - अजय राजौरिया, महंत, पृथ्वीनाथ मंदिर
एक बार में 50 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन: एडीएम सिटी
आगरा। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि श्रावण मास में एक बार में 50 लोग ही शिवालय में दर्शन कर सकेंगे। मेला व सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सोमवार को सभी मंदिरों के पट खुले रहेंगे। यदि कोई मंदिर प्रबंधन बंद रखना चाहे तो वह स्वतंत्र है। कोविड नियमों का पालन नहीं होने पर मंदिर प्रबंधन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन

आगरा मां-तीन बच्चों की हत्या: हत्याकांड सुलझाने में उलझी पुलिस, खुलासे के लिए एक सुराग की तलाश, अब तक 12 लोगों से पूछताछ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें