फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुत्ते को घुमाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। क्षेत्र के गांव बीरई में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे कुत्ते को घुमाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी, हाथापाई के साथ फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है।
विज्ञापन


थाना सैंया क्षेत्र के गांव बीरई निवासी हरिओम की बेटी सोमवार की रात अपने कुत्ते को घर के बाहर घुमा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले एक परिवार ने इसका विरोध किया। इस पर हरिओम के पुत्र अंकित का पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े में एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायर भी किए गए। इससे गांव के लोग सन्न रह गए। किसी ने झगड़े और फायरिंग की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। साथ दोनों पक्ष के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना की पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें