फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संजीव तोमर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सेंट कॉनरेड्स बना विजेता

विज्ञापन
होली प​ब्लिक स्कूल
विज्ञापन
आगरा। होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में स्व. संजीव तोमर मेमोरियल बालक एवं बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें सेंट कॉनरेड्स ओवरऑल विजेता और गायत्री पब्लिक स्कूल उप विजेता बना।
विज्ञापन

बालक वर्ग का फाइनल सेंट कॉनरेड्स और गायत्री पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें सेंट कॉनरेड्स ने जीत दर्ज की। प्रथम रनरअप गायत्री पब्लिक स्कूल एवं द्वितीय रनरअप जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल रहा। बालिका वर्ग में भी फाइनल मुकाबला सेंट कॉनरेड्स और गायत्री पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। भी इसमें सेंट कॉनरेड्स की टीम विजेता रही। प्रथम रनरअप टीम गायत्री पब्लिक स्कूल एवं द्वितीय रनरअप शिवालिक कैंब्रिज स्कूल रहा।
बालक वर्ग में उभरते खिलाड़ी का खिताब होली पब्लिक स्कूल के विशेष चौधरी और बालिका वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज की किरन को मिला। सर्वश्रेष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी की ट्रॉफी बालक वर्ग में सेंट कॉनरेड्स के गर्वित एवं बालिका वर्ग में गायत्री स्कूल की दीक्षा को दी गई। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर की ट्रॉफी बालक वर्ग में गायत्री स्कूल के यशपाल एवं बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स की कनक कपूर को मिली।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, सेंट कॉनरेड्स स्कूल के सह प्रधानाचार्य फादर निरंजन, डॉ. हरि सिंह यादव, अध्यक्ष संजय तोमर एवं डायरेक्टर शमी तोमर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक हरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन दत्त जोशी, राहुल सक्सेना, आशीष वर्मा, हिमांशु गुप्ता, पंकज, मनीष वर्मा, कन्हैया, अयंत राणा, आशीष चौहान, अभिषेक शर्मा, मनीष वर्मा और उमेश साहू रहे। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक श्रेयांक तोमर, डॉ. रीनेश मित्तल, प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार, सहप्रधानाचार्य रोहिणी वार्ष्णेय, जूही गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें