फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गैस एजेंसी संचालक पर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो। गैस एजेंसी संचालक के भाई पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार स्रोत पुलिस - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस ने बुधवार को गैस एजेंसी संचालक और उनके भाई पर जानलेवा हमला करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




नगला बेहड़ निवासी भूपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने भाई महेश की टंकी चौराहा स्थित तमन्ना गैस एजेंसी पर बैठे थे। बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और पूर्व कर्मचारी कृष्णा उर्फ किरन के बारे में पूछने लगे। उसने बताया कि कृष्णा अब वहां काम नहीं करता, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विरोध करने पर एक युवक ने भूपाल सिंह पर फायरिंग कर दी। उन्होंने छत पर भागकर अपनी जान बचाई। एजेंसी संचालक महेश और उनके दोस्त नीरज ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया। नगरिया मोड़ के पास आरोपियों की बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर वे बाइक छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। बुधवार को नगला देवहंस अंडरपास के पास से सोमवीर निवासी भिड़ावली, इरादतनगर और अवधेश निवासी चंदीपुरा, इरादतनगर को दबोच लिया। इनके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें