फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घरेलू बंटवारे के विवाद में 7 माह की गर्भवती के पेट में मारी लात

Thu, 14 May 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बासौनी के पुरा कनेरा में पिटाई से घायल हुई गर्भवती सुमन
विज्ञापन
बाह। थाना बासौनी क्षेत्र के पुरा कनेरा गांव में घरेलू बंटवारे को लेकर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि ससुरालवालों ने अपनी 7 माह की गर्भवती बहू और उसके भाई के की जमकर पिटाई कर दी। गर्भवती के पेट में लात से भी हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए पति का भी सिर फट गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




पीड़िता सुमन ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व मनमोहन के साथ हुई थी। इस समय वह 7 माह की गर्भवती है। अपने मायके चुन्नीलाल पुरा में रह रही थी। बुधवार को उसका भाई विमल उसे ससुराल छोड़ने के लिए पुरा कनेरा आया था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग विवाद करने लगे और उन्होंने गर्भवती सुमन के पेट में लात मार दी। जब भाई विमल ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा और उसका फोन छीन लिया। पिटाई के दौरान सुमन के पति मनमोहन का सिर भी फट गया। किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने एंबुलेंस से सुमन, उसके भाई विमल और पति मनमोहन को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालवाले काफी समय से घरेलू बंटवारे को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। दूसरी ओर मनमोहन ने भी अपने परिजन पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी बासौनी का कहना है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें