फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर रुई सिनौरा में तैनात दो सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव रुई सिनौरा में तैनात दो सफाईकर्मियों को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया। सोमवार को मंडलायुक्त आगरा मंडल के निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी मिली थी। इसी के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी ने दोनों सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त आगरा मंडल अमित गुप्ता गांव रुई सिनौरा पहुंचे थे। यहां निरीक्षण के दौरान गांव में गंदगी मिली थी। नालियां चोक थीं तो वहीं जगह-जगह कूड़े के ढे़र लगे हुए थे। निरीक्षण के समय गांव के लोगों ने भी गांव में तैनात दोनों सफाईकर्मियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी। गांव में व्याप्त गंदगी से ग्रामीणों की शिकायत पुख्ता हो रही थी। इसी के चलते उन्होंने सफाईकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने रुई सिनौरा में तैनात सफाईकर्मी मीना देवी और राजवीर को निलंबित कर दिया। उन्होंने निलंबित सफाईकर्मियों की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है। साथ ही अन्य सफाईकर्मियों को गांव में जाकर नियमित साफ-सफाई करने और दवा का छिड़काव करने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें