फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाबे पर सब्जी में निकला कीड़ा...जांच के पहुंची एफएसडीए की टीम, दो नमूने लिए; देखें वीडियो

Mon, 09 Jun 2025 05:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मिक्स वेज सब्जी में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्लेट में कीड़ा भी दिख रहा है। मामले में खुद संज्ञान लेकर एफएसडीए की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
जांच करने के लिए पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने एत्मादपुर के छलेसर स्थित महावीर ढाबा से सब्जी के दो नमूने लिए हैं। ढाबे की सब्जी में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल होने पर जांच करने के लिए टीम पहुंची थी। नमूना फेल होने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि एत्मादपुर के छलेसर स्थित महावीर ढाबा में मिक्स वेज सब्जी में कीड़ा निकलने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें प्लेट में कीड़ा भी दिख रहा है। वायरल वीडियो को स्वत: संज्ञान लेकर जांच करने के लिए टीम भेजी।

टीम ने ढाबा पर तैयार मिक्स वेज और आलू-छोले की सब्जी का नमूना लिया है। इसे जांच करने के लिए लैब भेजा है। ढाबा संचालक को साफ-सफाई बरतने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें