मैनपुरी। गांव पुसैना में 2 जून को घास चरने गई 12 भैंसें चोरी होने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को पशु पालक एसपी कार्यालय पहुंचे। चोरी हुई भैंसों को तलाशने की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना के रहने वाले प्रेमराज, विजय पाल, देवेंद्र आदि ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। कहा, दो जून को उनकी भैंसें गांव में चरने के लिए गई थीं। तभी एक व्यक्ति उनकी 12 भैंसें को चोरी कर ले गया। भैंस ले जाते हुए आरोपी का वीडियो भी उनके पास है। उक्त वीडियो को भी पुलिस के सुपुर्द किया। काफी तलाश के बाद उनके दो पशु तो मिल गए। शेष 10 का अब तक कोई पता नहीं है। संवाद