फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग स्थानों पर दो को सांप ने डसा

Mon, 03 Jun 2024 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और एक किशोर को सांप ने डस लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के समीपवर्ती गांव मांमों निवासी कैलाश का पुत्र अंकित (9) रविवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत में शौच करने गया। रास्ते में उसके दांए पैर की उंगली में सांप ने डस लिया। सर्प दंश से आहत बालक चीखने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकार आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिजन के पहुंचने पर उसने सर्प दंश के बारे में उन्हें जानकारी दी।
सहावर के गांव गंगपुरा निवासी कैलाश का पुत्र अंकित (19) अपने कमरे में सो रहा था। रविवार की सुबह करीब 3:00 बजे सांप ने उसके बांए पैर की उंगली में डस लिया। सांप के डसने के बाद उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर घर में सो रहे अन्य परिजन जाग गए। युवक को डसने की जानकारी पर आस-पास के लोग भी उसके घर पर उसका हाल जानने पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें