फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कब्र से निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इस्माइलपुर रोड निवासी मुन्नाशाह ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अपने पुत्र के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनके पुत्र आदिल को बीते 18 मई को अफजल बाइक से अपने दोस्त को बस स्टेंड से बुलाकर लाने की बात कहकर साथ ले गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो वो उसकी तलाश किए। 19 मई को अफजल व साहिल उसे साथ लेकर आए। इस दौरान उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे।
उसे नीलम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने बेटे को रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाने के दौरान उनके पुत्र की रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को दफना दिया गया। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें